क्षय रोग उन्मूलन पर जिला ऊना को मिला रजत पदक: सीएमओ

--Advertisement--

Image

ऊना, 24 मार्च- अमित शर्मा

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. मंजू बहल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए इस वर्ष जिला को रजत पदक से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि उप राष्ट्रीय क्षय रोग मुक्त प्रमाणीकरण के तहत सामुदायिक सर्वेक्षण जिला ऊना में क्षय रोग के प्रसार व घटना दर की वर्तमान स्थिति जांचने के लिए 20 फरवरी से 13 मार्च तक किया गया था।

जिसमें 12,387 लोगों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया और 677 लोगों की क्षय रोग के लिए जाँच की गयी थी, जिसमें जिला ऊना में 5 नये क्षय रोग के मामले पाए गये थे। जोकि वर्ष 2021 में 2015 के मुकाबले 40 प्रतिशत क्षय रोग के मामलों में कमी दर्ज की गई।

डॉ. मंजू बहल ने बताया कि जिला ऊना में विश्व क्षय रोग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष्मान भारत- हेल्थ एंड वेलनेस केन्द्र के माध्यम से 24 मार्च से 13 अप्रैल तक घर-घर जाकर क्षय रोग संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा संभावित क्षय रोगियों की जाँच भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि क्षय रोग उन्मूलन के लक्ष्य को 2023 तक हासिल किया जा सके।

सीएमओ ने टीबी मुक्त हिमाचल लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जिला ऊना के आम जनमानस से यह अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति को खांसी, शाम के समय बुखार, भूख न लगना, साँस फूलना, भार में कमी, बलगम में खून का आना, छाती में दर्द जैसी कोई भी समस्या हो तो शीघ्र अति शीघ्र बलगम की जाँच अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में करवाएं।

उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी हेतु अपनी नजदीकी आशा कार्यकर्ता से सम्पर्क करें व क्षय रोग प्रचार-प्रसार हेतु भारत व् हिमाचल सरकार के द्वारा संचालित ऐप टीबी आरोग्य साथी अपने मोबाइल पर डाउनलोड करके आवश्यक जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...