कृषि विभाग के अधिकारियों ने कृषि मशीनरी डीलरों का किया औचक निरीक्षण

--Advertisement--

Image

ऊना, 24 मार्च: अमित शर्मा

विकास खंड ऊना में आज कृषि मशीनरी से संबंधित उपकरण बेचने वाले डीलरों, सन शाईन आॅटोमोबाईल, ज्योति आॅटोमोबाईल, सीएम टेªडरस सहित अन्य एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।

यह जानकारी कृषि विशेषज्ञ ऊना डाॅ संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उत्पाद पर न तो अधिकतम रिटेल मूल्य दर्शाया गया है और न ही कहीं कृषि मशीनरी औजारों पर मूल्य सूची अंकित की है।

उन्होंने कृषि विभाग द्वारा सूचिबद्ध किए गए डीलरों को निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा के लिए अपने उत्पादों पर शोरूम या बाहरी मूल्य सूची अंकित करें ताकि किसान अपनी जरूरत के अनुसार चयन कर सके।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सूचीबद्ध डीलर अपने उत्पाद व दुकान पर मूल्य सूची अवश्य दर्शाए। ऐसा न करने पर सूचिबद्ध डीलरों को भविष्य में कृषि मशीनरी स्कीम से वंचित कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर सहायक कृषि विकास अधिकारी वलदेव शर्मा, राजा राम शर्मा व सुनीता शर्मा उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...