पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन भी बढे़, जानिए हिमाचल में क्‍या है रेट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

देश में लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को भी पेट्रोल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण बिगड़े हालात के कारण क्रूड आयल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस बढ़ोतरी के कारण देशभर में भी पेट्राेल और डीजल के दाम बढ़ने लगे हैं।

हिमाचल प्रदेश में भी यह बढ़ोतरी हुई है। धर्मशाला की बात करें तो आज से पेट्रोल का भाव 96.45 रुपये प्रति लीटर रहेगा। इसके अलावा स्पीड पेट्रोल 98.99 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। धर्मशाला के इण्‍डेन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल 79 पैसे व डीजल के दाम 72 पैसे बढ़ गए हैं। जबकि पिछले कल ही 80 और 70 पैसे पेट्रोल व डीजल का भाव बढ़ा था।

ऐसे में आज अब पेट्रोल सामान्य 96.45 रुपये व स्पीड पेट्रोल 98.99 रुपये तथा डीजल 81.10 रुपये मिल रहा है। जबकि पिछले कल पेट्रोल 70 व डीजल में 78 पैसे बढ़े थे और पिछले कल पेट्रोल सामान्य 95.66 रुपये व स्पीड पेट्रोल 98.20 रुपये तथा डीजल 80.38 रुपये मिल रहा था। अब 79 पैसे प्रति लीटर दाम और बढ़ गए हैं।

मंगलवार को देश में 137 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। हिमाचल प्रदेश में 79 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। डीजल के रेट की बात करें तो इसमें भी 70 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में 24 घंटे बाद इस तरह बढ़ोतरी की जा रही है, ताकि सबको यही लगे कि पेट्रोल व डीजल पैसों में बढ़ा है, जबकि पैसों में नहीं दो बार बढ़ने से पेट्रोल 1.57 रुपये और डीजल 1.42 रुपये महंगा हो गया।

ऐसे में यह वृद्धि सिर्फ और सिर्फ 24 घंटे के दौरान ही हुई है। अभी भी आशंका जताई जा रही है कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों में अभी और उछाल आएगा। जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका बन गई है। महंगाई की मार पहले से ही लोग झेल रहे हैं, ऐसे में अब खाद्य पदार्थ व दालों व अन्य सामान की कीमतों में भी उछाल आना स्वाभाविक है। जिससे आम आदमी का बजट पूरी तरह से बिगड़ने वाला है। हालांकि यह कीमतें दीपावली के बाद पहली बार बढ़ी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...