आटा कंपनी में 7 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में, कार्रवाई जारी

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

पच्छाद में स्थित दीपक एग्रो कंपनी से 7 लाख रुपए का सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने कंपनी के 4 कर्मचारियों समेत 2 दुकानदारों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड के लिए मंगलवार को राजगढ़ की अदालत में पेश किया गया।

एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि कंपनी के मालिक दीपक साहनी के अनुसार कम्पनी में आटा, मैदा व सूजी इत्यादि सामान तैयार किया जाता है। 19 मार्च की रात्रि कम्पनी परिसर से कम्पनी के कुछ कर्मचारियों द्वारा कम्पनी के सीसीटीवी कैमरों को बंद करके आटा व मैदा इत्यादि सामान की चोरी की गई।

कम्पनी में इस प्रकार की चोरी की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। कम्पनी द्वारा प्रारंभिक तौर पर आकलन करने पर पाया गया है कि कम्पनी से लगभग 7 लाख रुपए के सामान की चोरी हुई है।

एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस थाना पच्छाद में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने कम्पनी में कार्यरत 4 कर्मियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की व उनकी निशानदेही पर 2 स्थानीय दुकानदारों की दुकानों पर छापेमारी कर कम्पनी का चोरीशुद्धा सामान जिसमें आटा, पशुचारा फीड व मैदा इत्यादि बरामद कर लिया है। इसकी कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है।

दोनों दुकानदारों को भी चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अतिरिक्त कम्पनी से चोरी किए गए सामान के लिए प्रयोग की गई पिकअप को बरामद किया गया है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में विकास निवासी गांव मरयोग, प्रदीप निवासी गांव मरयोग, मुकेश निवासी गांव सन्दोहा, तहसील सुन्नी जिला शिमला, अभिषेक निवासी गांव कोटल बरोग, कपिल निवासी गांव मंगयारी तहसील चिडग़ांव, जिला शिमला, पवन कुमार निवासी पुजारली, तहसील जुब्बल, जिला शिमला शामिल हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...