मानव सेवा संस्थान बरठी व जल शक्ति विभाग बिलासपुर ने मनाया विश्व जल दिवस

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

आज दिनांक 22:03 2022 को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर मानव सेवा संस्थान बरठी व जल शक्ति विभाग बिलासपुर द्वारा ग्राम पंचायत बैरी रजादीया मे विश्व जल दिवस के रूप में मनाया गया । जिसमें ब्लॉक कोऑर्डिनेटर कमल किशोर द्वारा लोगों को पेयजल स्रोत की साफ-सफाई व जल हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है के बारे में विस्तार से बताया ।

उन्होंने लोगों को पेयजल स्रोतों के आसपास साफ सफाई करने का आह्वान किया। तथा पेयजल स्रोत की जांच भी की गई। लोगों ने पेयजल स्रोत के आसपास उगी झाड़ियों व गंदगी को साफ किया। इस कार्यक्रम में आईपीएच विभाग से श्रीमान सतीश कुमार ,व मनीष कुमार उपस्थित रहे ।उन्होंने भी लोगों को जल जीवन के बारे में अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया । जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व जल ही जीवन है के बारे में जागरूकता फैलाई ।इस कार्यक्रम में महिला मंडल की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व पेयजल स्रोत की साफ-सफाई भी की ।

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर द्वारा सभी लोगों को शपथ दिलाई गई की हमें जल को बचाना है और जल का सही प्रयोग करना है ।क्योंकि जल ही जीवन है ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल को बचाया जा सके। इसलिए जल का सही एवं उचित प्रयोग किया जाए ।इस कार्यक्रम मे लगभग 70 लोगों ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...