राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 4 अप्रैल तक

--Advertisement--

Image

सोलन-जीवन वर्मा

महिला एवं बाल विकास विभाग सोलन द्वारा 04 अप्रैल 2022 तक राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। यह जानकरी जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र तेगटा ने आज यहां दी।

सुरेन्द्र तेगटा ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा 21 मार्च से 04 अप्रैल 2022 तक आयोजित किया जा रहा है तथा इसमें सभी विभागों का सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े का विषय ‘स्वस्थ भारत के लिए पारम्परिक और आधुनिक संसाधनों का एकीकरण’ निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि पोषण के पांच सूत्र, एनीमिया व 1000 सुनहरे दिनों के प्रति आम जनसमुदाय को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों की वृद्धि निगरानी की जा रही है। इसके बाद अति कुपोषित बच्चों की पचहान कर उन्हें अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि उनकी वृद्धि न होने के कारण का पता लगाकर सही उपचार प्रदान किया जा सके।

उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया कि इस राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इसे जन आंदोलन बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...