द्रोणाचार्य कॉलेज ने पर्यावरण क्लब के सौजन्य से विश्व जल दिवस मनाया

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के सौजन्य से विश्व जल दिवस मनाया गया । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर हुई इस बार की जल दिवस की थीम “भूजल अदृश्य को दृश्यमान बनाना थीम पर ” पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई I जिनमें हिमांक और सेजल बीबीए विभाग प्रथम रहे I उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया I वहीं हिमांक, सेजल, और साक्षी ने जल दिवस पर अपने विचार रखे I

कार्यकारी निदेशक डॉ बीएस पठानिया ने कहा कि पृथ्वी के आवश्यक तत्वों में से एक, जल जीवन की प्रमुख आवश्यकता हैI इसके बिना सभी जीवित प्राणी और पौधे समाप्त हो जाते हैंI इसलिए, कहा जाता है “जल ही जीवन है. हालांकि, बढ़ते औद्योगीकरण, अति-उपयोग और सभी प्राकृतिक स्रोतों के दोहन की वजह से मानव जीवन को पानी की तीव्र कमी जैसी कुछ विकट परिस्थियों का सामना करना पड़ रहा हैI

चूंकि पानी सभी प्राणियों के अस्तित्व का एक अहम निर्माण खंड है, इसलिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में मनाया जाता है, ताकि ताजे पानी के महत्व और इस महत्वपूर्ण संसाधन के सतत प्रबंधन के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा सके I

इस मोके पर महाविद्यालय प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया ,कार्यकारी निदेशक बीएस पठानिया , प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ,एचओडी सुमित शर्मा ,एचओडी बीबीए मुकेश शर्मा ,एचओडी बीसीए राजेश राणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा I

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...