एक माह से पानी की बून्द बून्द को मोहताज़ लुधियाड के लोग

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत लुधियाड गांव में लोग पानी की समस्या से परेशान हो चुके हैं। उनका कहना है कि लगभग 1 माह से पानी की यह समस्या चल रही है। हालांकि अभी तो गर्मी का मौसम आया भी नहीं और पानी की यह समस्या आना शुरू हो गई है।

उधर बच्चों की पढ़ाई का समय चला हुआ है, तो उनके पास किताब दे या उन्हें पानी की बोतले लेकर बावड़ी या कुए भेजे। जहां तक कि अब बावड़ी का पानी भी सूखने की कगार पर है। ग्रामबासियों का कहना है कि 1 महीने से किसी भी विभाग के कर्मचारी ने हमारी सुध नहीं ली।

पूरी जानकारी प्राप्त करने पर यह मालूम हुआ कि, जिस टयूबवेल का जल इस लुधियाड गांव वासियों को जाता है। उस ट्यूबल का ट्रांसफॉर्म बिजली गिरने से सड़ गया है। जिसे बनाने के लिए विभाग द्वारा कर्मचारियों को भेजा गया है और हो सकता है, वह आज या कल इसे फिट कर दिया जाए। लोगों का कहना है की ट्रांसफॉर्म बार-बार कैसे खराब हो जाता है। लगभग 2 महीने में 5 /6 बार खराब हो चुका है।

क्या कहते है विद्युत विभाग के अधिकारी

इस बारे में जब विद्युत विभाग के जेई अभिषेक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर ट्रांसफार्मर खराब हुआ है। उसे रिपेयर के लिए भेजा गया है। वह आज या कल लग जाएगा। थोड़ा वहां पर रास्ते की दिक्कत है परंतु कार्य हो जाएगा।

क्या कहा ज्वाली जलशक्ति विभाग के एक्सईएन ने 

जब इस बारे में ज्वाली के जलशक्ति विभाग के एक्सईएन नीरज भोगल से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...