BREAKING NEWS: मैड़ी मेले में जा रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा; 2 की मौत, 40 घायल

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

बाबा बड़भाग सिंह में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा पेश आया है। पंजाब से मैड़ी मेले में आया श्रद्धालुओं का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। ऊना जिला के तहत अंब उपमंडल के ठठल में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि तरनतारन पंजाब के श्रद्धालु ट्रक में सवार हो कर बाबा बड़भाग सिंह होला मोहल्ला मेले से वापस लौट रहे थे। इसी बीच अंब के पास ठठल में ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है जबकि करीब 40 लोग घायल बताए जा रहे है।

हादसे के बाद स्थानीय लोग, प्रशासन, और पुलिस राहत कार्य में जुट गए हैं। डीसी ऊना राघव शर्मा भी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। घायल श्रद्धालुओं को सड़क तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों का इलाज सिविल अस्पताल अंब में चल रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...