ये कैसा शिखर की ओर हिमाचल, आजादी के 75 वर्ष बाद भी नहीं पहुंची सड़क

--Advertisement--

Image

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी की घिसल पंचायत के लोगों को आजादी के 75 वर्ष के बाद भी सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। इस कारण आज भी लोगों को जरूरी सामान पीठ पर उठाकर घरों तक पहुंचाना पड़ रहा है। वहीं यह समस्या अधिक गंभीर तब हो जाती है, जब किसी बीमार व्यक्ति या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना होता है, ऐसे में लोगों को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्राम पंचायत घिसल के लिए सरकार द्वारा साच हैलीपैड से वाया कुठल और किलाड़-सैचु बेली सड़क जीरो प्वाइंट से वाया थमछु सड़क का कार्य करीब 10-15 दिन पहले से किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य में गति प्रदान न होने के कारण आजादी के 75 वर्षों के बाद भी 85 परिवारों के पीठ का बोझा नहीं उतरा है।

ग्रामीणों अजदेव, कपिल देव, मेघनाथ, प्रेम सिंह, जीवन सिंह, मोती राम, हीरा लाल, नैन सिंह, एन.राम व अमर सिंह आदि ने बताया कि गत वर्ष स्थानीय विधायक ने अपने पांगी दौरे में ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि घिसल को सड़क सुविधा से जोड़ दिया जाएगा, लेकिन अभी तक सड़क सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जब भी नेताओं, विधायकों से बात से बात की जाती है तो एक ही आश्वासन मिलता है कि जल्द सड़क सुविधा मिलेगी।

जब इस बारे में जब लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल चोपड़ा से बात की तो उन्होंने बताया कि मौसम खुलते ही घिसल गांव को जोड़ने वाली सड़क का निरीक्षण किया जाएगा। ठेकेदारों को कार्य युद्ध स्तर पर करवाने के निर्देश दिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मैंने हाल ही में पांगी मंडल का कार्यभार संभाला है। विकास कार्यों को प्राथमिकता से करवाना और लोगों को सुविधा देना सरकार और विभाग की प्राथमिकता है। इन सड़कों का कार्य क्यों समय पर पूरा नहीं हुआ है, इसका छानबीन करने के बाद ही पता चलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...