नौकरी चाहिए तो 23 को आएं आईटीआई परागपुर

--Advertisement--

Image

मैक्स स्पेशलिटी फिल्म्स लिमिटेड रैल माजरा नवांशहर पंजाब की कंपनी लगाएगी रोजगार मेला

परागपुर – आशीष कुमार

देश के प्रथम धरोहर गांव परागपुर में स्थित मॉडर्न आईटीआई परागपुर में 23 मार्च, 2022 को मैक्स स्पेशलिटी फिल्म्स लिमिटेड रैल माजरा नवांशहर पंजाब की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में फिटर, मशीनिस्ट और टर्नर ट्रेडों से पास और अपीयरिंग उम्मीदवार जिनकी आयु 25 साल तक हो भाग ले सकते हैं।

इस रोजग़ार मेले में जो उम्मीदवार चयनित होंगे उन्हें पहले साल के दौरान 9200 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। के बाद उन्हें दो वर्ष के लिए थर्ड पार्टी रोल पर रखा जाएगा और लगभग 10 से 15 प्रतिशत तक वेतन में वृद्धि होगी। इन दो सालों के बाद उम्मीदवारों को कंपनी की जरूरत और कंपनी पॉलिसी के तहत कंपनी रोल पर ले लिया जाएगा और ये बात गौरवतलब है कि वेतन में वृद्धि प्रतिवर्ष होगी।

इसके इलावा ड्यूटी के दौरान मुफ्त सेफ्टी शूज, मुफ्त कैंटीन सुविधा, रोपड़ तक मुफ्त परिवहन सुविधा और एक लाख का बीमा कंपनी की तरफ से किया जाएगा। इस रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च, 2022 को मॉडर्न आईटीआई परागपुर के प्रांगण मे अपने सारे प्रमाणपत्रों और पासपोर्ट साइज फोटो सहित सुबह दस बजे पहुंच जाएं।

इस रोजगार मेले में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कोविड 19 के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। किसी भी उम्मीदवार को मास्क और सेनेटाइजर के बिना अंदर आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस खबर की पुष्टि संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर सुरजीत सिंह ठाकुर ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...