लब जौटा मार्ग पर सफ़र करना हुआ रिस्की

--Advertisement--

Image

भलाड – शिबू ठाकुर

लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के तहत पड़ते लव भलाड जौटा मार्ग की कोई सुध तक नहीं ले रहा है। मार्ग अपनी बदकिस्मती पर आंसू बहा रहा है। जगह जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं सड़क पर डाली मिट्टी के विना सड़क पर कोलताल का निशान तक नहीं है।

कई बुद्धिजीवियों ने विभाग को इसके बारे में कई बार अगवत करवाया लेकिन विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। या यूँ कहें कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। कई सरकारी वाहन भी इसी रास्ते से आते जाते हैं और कई कर्मचारी भी, लेकिन इस मार्ग के बारे में आज तक किसी ने नहीं सोचा।

जब इस बारे में लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के एक्सईएन जगतार सिंह से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्दी ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...