
नूरपुर – देवांश राजपूत
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां में जिला कांगड़ा जूडो एसोसिएशन ने जिलास्तरीय जूडो चैंपियनशिप करवाई। इसमें प्रधानाचार्य डा. छवि कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया।
लड़कियों के प्री जूनियर वर्ग में नूरपुर की प्रिशा ने स्वर्ण, सब जूनियर 32 किलो भार वर्ग में पालमपुर की अलाइना शर्मा ने स्वर्ण व रेनबो की यशिता कपूर ने रजत पदक हासिल किया।
सब जूनियर 40 किलो भार वर्ग में नूरपुर की श्रेया ठाकुर ने स्वर्ण, सब जूनियर 40 किलो भार वर्ग में श्रेया ठाकुर ने स्वर्ण, सब जूनियर 44 किलोभार वर्ग में रिया ठाकुर ने स्वर्ण, सब जूनियर 52 किलो भार वर्ग में रेनबो की मन्नत नंदा ने स्वर्ण, कैडेट्स लड़कियों के 44 किलो भार वर्ग में नूरपुर की नेहा ने स्वर्ण व कसक ने रजत पदक हासिल किया।
40 वर्ष से कम भार वर्ग में रेनबो की अदिति ने स्वर्ण व श्रेया ने रजत और अंशिका ने कांस्य पदक हासिल किया। कैडेट्स लड़कियों के 48 किलो भार वर्ग में अनन्या गुलियाल ने स्वर्ण, 52 किलो भार वर्ग में नूरपुर की कार्मिका शर्मा ने स्वर्ण व पालमपुर की आनंदी सूद ने रजत पदक हासिल किया। 57 किलो भार वर्ग में असकिनी ने स्वर्ण तथा 78 किलो भारवर्ग में रिया मोहन ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
सीनियर वर्ग में आस्था सूदान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लड़कों के 30 किलोभार वर्ग में रेनबो के अक्षय ने स्वर्ण, अर्चित ने रजत और विवान (पालमपुर) व खुशवंत (नूरपुर) ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
सब जूनियर 35 किलो भार वर्ग में पालमपुर के सूजन शौर्य ने स्वर्ण व शुभम शौर्य ने रजत पदक हासिल किया। 40 वर्ष से कम आयु भार वर्ग में रेनबो के आलेख राणा ने स्वर्ण, 40 किलो भार वर्ग में पालमपुर के ईशान शर्मा ने स्वर्ण व रेनबो के रूद्र दीक्षित ने रजत पदक हासिल किया।
सब जूनियर के 55 से अधिक किलो भार वर्ग में शिवांश ठाकुर (नूरपुर) ने स्वर्ण, कैडेट्स लड़कों के 45 किलो भार वर्ग में नूरपुर के अंशुमन ने स्वर्ण व रेनबो के कार्तिक चौधरी ने रजत पदक हासिल किया।
55 किलो भार वर्ग में पालमपुर के सोहम जरियाल ने स्वर्ण व रेनबो के अंशुल ने रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त कैडेट्स लड़कों के 66 किलो भार वर्ग में रेनबो के रोहन ने स्वर्ण और पालमपुर के नवीश ने रजत पदक हासिल किया।
73 किलो से कम भार वर्ग में रेनबो के अनुज शर्मा ने स्वर्ण पदक व 81 किलो भार वर्ग में आर्यन कपूर ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 100 से कम भार वर्ग में विशाल पठानिया (नगरोटा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
मुख्य अतिथि डा. छवि कश्यप ने पुरुषोत्तम ठाकुर, डीएस चंदेल, सुशील कुमार, कैलाश शर्मा, संजय कुमार, अजय, नरेंद्र राणा को सम्मानित किया।
इस अवसर पर कांगड़ा जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र राणा, महासचिव पुरुषोत्तम ठाकुर, चेयरमैन डीएस चंदेल, संजय कुमार, नूरपुर से अजय, जूडो के पहले राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार, प्रदेश जूडो एसोसिएशन के सदस्य अमित शर्मा, बाक्सिंग संघ के महासचिव कैलाश शर्मा मौजूद रहे।
