सामान्‍य आयोग : देवभूमि क्षत्रिय संगठन के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

सामान्य आयोग को कानूनीजामा पहनाने की मांग के समर्थन में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के आठ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने पहले सभी को डिटेन किया था। इस मामले में पुलिस कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी है।

बता दें कि रैली की फुटेज में कार्यकर्ताओं की पहचान के बाद यह कार्रवाई की गई है। सामान्य आयोग को कानूनीजामा पहनाने की मांग के समर्थन में देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर सहित उनके दो अन्य साथियों मदन ठाकुर और दीपक चौहान को पुलिस ने शुक्रवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया था।

कोर्ट ने तीनों आरोपितों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। सोमवार को इन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

शिमला में घटना के दौरान आरोपितों के पास मौजूद हथियारों को रिकवर करने और आंदोलन को हिंसक रूप देने के कारण जानने के लिए रिमांड मांगा था।

प्रदर्शन के दौरान कई पोस्टर व बैनर भी फाड़े गए व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। सोमवार को आरोपितों को पुलिस दोबारा कोर्ट में पेश करेगी।

बता दें कि बीते बुधवार को राजधानी शिमला में देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन के आह्वान पर उग्र प्रदर्शन हुआ था। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...