डाक्टर राजन सुशांत ने प्रदेश और केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथों

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

हिमाचल रिजनल एलायंस पार्टी के अध्यक्ष डाक्टर राजन सुशांत ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हिमाचल रिजनल एलायंस में हिमाचल प्रदेश के चार राजनीतिक दल व चार एन जी ओ शामिल हैं।

इस एलायंस का मकसद हिमाचल प्रदेश की जनता की समस्याओं का समाधान करने हेतु किया गया है। ये एक ऐसा गठबन्धन है जो हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस व भाजपा पार्टी को हिमाचल प्रदेश की राजनीति में धराशायी करेगा।

मौजूदा सरकार से सभी वर्गों के मुलाजिम व पूर्व सैनिक अर्ध सैनिक व पुलिस मुलाजिम दुखी हैं जनता आक्रोश में परिवर्तन के मूड में तैयार है।

हिमाचल प्रदेश को कर्ज मुक्त हिमाचल वनाया जाएगा क्योंकि मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हिमाचल प्रदेश में कर्ज वाले मुख्यमंत्री के नाम जाना जाता है। आज लोगों का भ्रम टूट गया तथा तीसरे विकल्प के अस्तित्व का तेजी से इन्तजार कर रही है।

पूर्व सैनिकों की बैठक का विवरण देते हुए सुशांत ने कहा कि हमारा रिलायंस सत्ता में आने पर जन हित में कदम उठाएगा। भारत सरकार पर कटाक्ष करते हुए सुशांत ने कहा कि देश में पहली बार ऐसी सरकार केंद्र में आई है जिसने रक्षा बजट में कटौती की है।

आज देश की आंतरिक सीमाओं पर खतरा इतना अधिक हो गया है कि सुरक्षा के नजरिए से केंद्र सरकार गम्भीर नहीं है जहां तक भारत की सुरक्षा देश के अन्दर व वहार चिंता जनक है। केन्द्र की सरकार इस विषय में नीरो की तरह वसुरी वजा रही है जव रोम जल रहा था।

आज विश्व युद्ध के हालात वन गये है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तीखे प्रहार करते हुए सुशांत ने कहि कि इस बार विधानसभा सत्र के दौरान पहली बार सभी वर्गों के मुलाजिमों ने घेराव किया पुलिस मुलाजिमों की मांगों पर सरकार गौर नहीं कर रही है। दिन रात ड्यूटी देने वाले मुलाजिमों ने पुलिस के मैस से रोटी खाना बन्द कर दिया है।

अव हिमाचल प्रदेश के मतदाता भी पजाब में हुए चुनाव परिणाम को मध्यनजर रखते हुए भाजपा के रिपिट मिशन व कांग्रेस के सत्ता में आने वाले सपने को इस एलायंस के समक्ष धूमिल कर देगे। आज हिमाचल प्रदेश में भाजपा भ्रम में न रहे इस बार मतदाता काफ़ी जागरूक है।

आज देश में कांग्रेस भारत के मानचित्र से लगभग आउट हो चुकी है आज काग्रेस पार्टी में परिवार वाद के खिलाफ दो दर्जन के लगभग काग्रेसी नेता पार्टी के अन्दर परिवार के खिलाफ बगावत करने के मूड में तैयार होकर नयी काग्रेस बनाने के फिराक में हैं।

मौके पर हिमाचल प्रदेश जन क्रान्ति पार्टी के नेता सुभाष शर्मा जो इसी एलायंस के मुख्य संरक्षक है व डाक्टर संजीव गुलेरीया इत्यादि नेता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...