विधायक अर्जुन ठाकुर ने खंड प्राथमिक शिक्षा नवनिर्मित भवन कोटला का किया उद्घाटन

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

विस क्षेत्र जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने शनिवार को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कोटला के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि कोटला में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय खुलने से अब काफी सुविधा मिलेगी।

इसके बाद विधायक अर्जुन सिंह ने सामुदायिक भवन में कोटला खंड के अधयापकों द्वारा आयोजित शिक्षा सवांद कार्यक्रम में भाग लिया। खंड परियोजना अधिकारी संदीप अवस्थी, डॉक्टर जोगिंदर सिंह सहित सहयोगियों द्वारा विधायक अर्जुन सिंह को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद विधायक अर्जुन सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एसएमसी कमेटियों को समानित किया जिसमें भाली की एसएमसी कमेटी प्रथम स्थान पर रही। अन्य बेहतरीन काम करने वाली कमेटियों को भी सम्मानित किया गया।

इसके बाद डॉ अदिति ने अपने द्वारा लिखी गई पुस्तक विधायक अर्जुन सिंह को भेंट की।

इस अवसर पर ज्वाली मंडल अध्यक्ष उत्तम धीमान ,खंड शिक्षा अधिकारी राजीव पठानियां, डाईट शिक्षक डॉ जोगिंदर सिंह, जिला परिषद नर्मदा ठाकुर, प्रधान कोटला रीता देवी, संदीप कुमार, उपप्रधान मंगल सिंह, पीटीएफ कोटला के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, महासचिव अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...