फिन्ना सिंह नहर भाजपा शासनकाल में भ्र्ष्टाचार का बना अड्डा,निजी फर्मों को गलत तरीके से दिया लाभ- अजय महाजन

--Advertisement--

Image

नूरपुर – देवांश राजपूत

जिस फिन्ना सिंह नहर को पूर्व मंत्री सत महाजन ने अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था, वो फिन्ना सिंह नहर भाजपा शासनकाल में भ्र्ष्टाचार का अड्डा बन गई है। इस नहर के निर्माण से किसानों को फायदा पहुंचना था लेकिन भाजपा राज में फायदा निजी फर्मों को दिया जा रहा है।

कैग रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय महाजन ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद सदन में 2019-20 की कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए इस बात का खुलासा किया है कि फिन्ना सिंह नहर में निजी फर्मों को गलत तरीके से लाभ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कैग रिपोर्ट के अनुसार फिन्ना सिंह बांध निर्माण में फर्म को 19.52 करोड़ रुपए का गलत लाभ दिया गया है। यह लाभ कांगड़ा जिला में फिन्ना सिंह प्रोजेक्ट बनाने वाली फर्म को दिया गया है। फर्म को गैर मापित कार्य के लिए भुगतान किया गया है।

फर्म को बिना किसी डर के स्टील कार्य और विचलन (डेविएशन) के दौरान उच्च दरों पर काम दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि मौजूदा सरकार किस तरह से जनता के पैसों से अपने चहेतों को फायदा पहुंचा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी बताएं कि आखिर किसके दबाव में चंद ठेकेदारों की जेब गर्म की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण ही आजतक यह प्रोजेक्ट बनकर तैयार नही हुआ। महाजन ने कहा कि सरकार जल्द फिन्ना सिंह नहर में हुए भ्र्ष्टाचार के मामलों की जांच करे और दोषी लोगों के नाम जनता के सामने रखे जाएं।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस मामले पर श्वेत पत्र जारी नही किया तो जनता आने वाले चुनावों में सरकार को जरूर श्वेत पत्र जारी कर देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...