राज्यसभा में सांसद की पारी खेलेंगे हरभजन सिंह; आप से पहुंचेंगे संसद, केजरीवाल की मुहर

--Advertisement--

Image

दिल्ली – नवीन चौहान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं टर्बिनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह अब सियासी पारी खेलने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी से अपना राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। कहा जा रहा है कि आम आदमी पार्टी को राज्यसभा की पांच सीटें मिलने वाली हैं। इसमें पहला नाम हरभजन सिंह का है और पार्टी ने उन्हें चुन लिया है।

हरभजन सिंह मुख्यमंत्री भगवंत मान के खास दोस्त माने जाते हैं और पंजाब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने भगवंत मान का हौसला बढ़ाया था।

सूत्रों का कहना है कि हरभजन सिंह को स्पोट्र्स यूनीवर्सिटी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रचार के दौरान ही आम आदमी पार्टी ने कह दिया था कि पंजाब में खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसे में हरभजन सिंह, जो कि क्रिकेट खेल के हरफनमौला खिलाड़ी रह चुके हैं, को पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...