सीएम जयराम बोले- कश्मीरी पंडितों के साथ हुए घटनाक्रम का मैं चश्मदीद

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कश्मीरी पंडितों के साथ हुए घटनाक्रम का मैं चश्मदीद हूं। उन्होंने कहा कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर देशभर में खूब चर्चा चल रही है। सिनेमाघरों में फिल्म देखने के बाद लोग अपने आंसू तक नहीं रोक पा रहे हैं।

1990 के दौरान कश्मीरी पंडितों के पलायन के दर्द को दर्शाती इस फिल्म पर देशभर से अलग-अलग विचार आ रहे हैं। देश के भाजपा शासित राज्यों ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है। हिमाचल प्रदेश में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी गुरुवार  को कोविड वितरण सामग्री को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयान करती है। उन्होंने बताया कि वह उस घटनाक्रम के चश्मदीद गवाह है क्योंकि वह चार सालों से वहीं पर थे। कश्मीरी पंडितों को अपना सब कुछ छोड़ कर जाना पड़ा था। करोड़पति कश्मीरी पंडित रोड़ पर आ गए थे। कई कश्मीरी पंडितों की हत्या कर दी गई थी।

फिल्म से पहले जब अनुपम खेर शिमला आए थे तो उन्होंने इसका जिक्र भी उनके साथ किया था। उन्होंने कहा कि अभी फिल्म नहीं देखी है, जो जानकारी मिली है, वह फिल्म वास्तविकता पर आधारित है।

मैं इस फिल्म को जरूर देखूंगा।

हिमाचल में कश्मीर फाइल को टैक्स फ्री कर दिया है ताकि अधिक से अधिक लोग फिल्म देख सकें। उधर पार्श्वगायक मोहित चौहान ने कहा  कि द कश्मीर फ़ाइल फिल्म कश्मीरी पंडितों के दर्द की सच्चाई को बयान करती है। जिसको उस वक्त कश्मीरी पंडितों ने जिया। अपने घरों व संपत्ति को छोड़कर जाना पड़ा। उसका दर्द वही समझ सकते हैं। जिन्होंने अपना सब कुछ खोया। इस फिल्म में इमोशन को दिखाया गया है। हालांकि उन्होंने अभी फिल्म नहीं देखी है लेकिन वह फिल्म देखेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...