बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा दो साल बाद 18 मार्च को देंगे ऑफलाइन टीचिंग

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा दो साल बाद अपने अनुयायियों को ऑफलाइन टीचिंग देंगे। दलाईलामा मंदिर प्रशासन ने 18 मार्च को सुबह 8 बजे मैक्लोडगंज स्थित मुख्य बौद्ध मंदिर में अनुयायियों के लिए प्रवचन शेड्यूल किया है। मंदिर प्रशासन ने इसकी सूचना धर्मगुरु की वेबसाइट पर भी डाल दी है।

पिछली बार दलाईलामा ने दिसंबर 2019 में ऑफलाइन टीचिंग दी थी। इसके बाद चीन में कोविड की दस्तक के बाद जनवरी 2020 से धर्मगुरु ने ऑफलाइन टीचिंग और बाहरी लोगों से मिलना बंद कर दिया था। हालांकि इस दौरान वह ऑनलाइन टीचिंग के जरिये दुनिया भर के लोगों से जुड़े रहे।

इस दौरान दलाईलामा सिर्फ एक बार जोनल अस्पताल तक कोविड वैक्सीन लगवाने अपने निवास से बाहर आए थे। दूसरी वैक्सीन उन्होंने अपने घर पर ही ली थी। इसके बाद कोरोना की दूसरी लहर कम होने के बाद 15 दिसंबर 2021 से दलाईलामा ने दुनिया के प्रमुख लोगों से मिलना-जुलना शुरू किया था।

इस दौरान दलाईलामा निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से अपने निवास स्थान मैक्लोडगंज में मिले थे। इसके बाद कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद फिर से उन्होंने लोगों से मिलना बंद कर दिया था।

दलाईलामा के निजी सचिव सेटन सामदुप ने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर मंद पड़ने के बाद अब ऑफलाइन टीचिंग देने के लिए धर्मगुरु का 18 मार्च का शेड्यूल तय किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...