दिन-दिहाड़े चाय बिक्रेता की स्कूटी ले उड़े चोर, घटना सीसीटीवी में कैद

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

पुलिस थाना पालमपुर के तहत पेट्रोल पंप गोपालपुर के पास चाय बिक्रेता की दुकान से चोर दिनदहाड़े स्कूटी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार रमेश चंद पुत्र स्वर्गीय साली राम निवासी गोपालपुर ने बताया कि वह चाय पत्ती बेचने के साथ-साथ रेस्टोरेंट भी चलाते हैं।

दुकान में भीड़ ज्यादा होने के कारण उन्होंने अपने बेटे कमलेश कुमार को कुछ सामान लेने के लिए नगरी भेजा और जब वह वापस आया तो जल्दबाजी में स्कूटी दुकान के बाहर खड़ी कर चाबी निकालना भूल गया। इस दौरान घात लगाए चोर दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी लेकर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि स्कूटी चुराने वाले युुवकों के साथ एक बाइक में बैठे दो अन्य युवक भी थे, लेकिन उन्हें ढूंढने के पश्चात भी जब उन चोरों का पता नहीं चल पाया तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय प्रधान और पालमपुर पुलिस को दी । साथ ही कैमरे की फुटेज भी उन्हें सौंप दी है।

दो दिन बीत जाने के बाद भी स्कूटी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्कूटी का पता लगाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

वहीं, जब इस संबंध में पालमपुर थाना के सब इंस्पेक्टर रमेश चंद ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर स्कूटी की छानबीन करने के लिए आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...