हिमाचल बिजली बोर्ड में भरे जाएंगे सहायक अभियंताओं के 76 पद, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल के 76 पद भरे जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 18 से 45 वर्ष की आयु वाले आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।

सहायक अभियंता इलेक्ट्रिकल पद के लिए चुने जाने वालों को 16650-39100 का पे स्केल और 5800 रुपये ग्रेड पे मिलेगी। अनुबंध आधार पर भर्ती होगी।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री को अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया है।

सामान्य वर्ग के आवेदकों को 400 रुपये फीस चुकानी होगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों से 100 रुपये फीस ली जाएगी। महिलाओं और एक्स सर्विस मैन से फीस नहीं ली जाएगी। शिमला, मंडी और धर्मशाला में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...