रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 23 मार्च को पुलिस ग्राउंड में होगा रक्तदान शिविर आयोजित

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 16 मार्च- राजीव जस्वाल

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से धर्मशाला के पुलिस ग्राउंड में 21 मार्च से 30 मार्च तक आयोजित किए जा रहे सरस मेले के दौरान जिला रेडक्रास सोसाइटी द्वारा 23 मार्च को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं अध्यक्ष, जिला रेडक्रॉस सोसायटी, डॉ. निपुण जिन्दल ने बताया कि इस दौरान (एलोपेथी एवं आयुर्वेदिक) एकीकृत चिकित्सा जांच शिविर भी लगाया जाएगा जिसमें पौषाहार को लेकर आवश्यक जानकारियां भी लोगों को दी जाएंगी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा दिव्यांगजनों के लिए उपकरण भी आवंटित किए जायेंगे तथा इस दौरान तम्बोला का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी रक्तदाताओं और समाजसेवी संस्थाओं से आह्वान किया है कि इस शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में आएं और रक्तदान करें तथा पीड़ित मानवता की सेवा के इस महान पुनीत कार्य में अपना योगदान दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...