विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

हिमाचल प्रदेश में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना बड़सर के तहत एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी

हमीरपुर – अनिल कपलेश

हिमाचल प्रदेश में आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना बड़सर के तहत एक विवाहिता ने कुएं में छलांग लगाकर जान दे दी। मृतक महिला की पहचान आशा देवी(32)  पति कमल देव निवासी गांव व डाकघर दियोट, तहसील मुलथान के रूप में हुई है।

विवाहिता और उसका पति अपने तीन बच्चों के साथ उपमंडल बड़सर के मैहरे में एक किराये के मकान में रहते थे। कमल देव मजदूरी का काम करता है। मंगलवार शाम को महिला ने गांव घुमारवीं में बने एक कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलने के बाद बड़सर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

महिला के शव को काफी मशक्कत के बाद कुएं से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका मंडी जिला के एक अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर कोई भी आरोप नहीं लगाया है।

घटना की पुष्टि करते हुए बड़सर थाना प्रभारी मस्तराम नायक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...