पंजाब में आज से आप की सरकार, भगवंत मान ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

--Advertisement--

Image

पंजाब – भुपिंद्र सिंह राजू 

पंजाब में आज से आम आदमी पार्टी की सरकार का राज चलेगा। आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां से मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

वर्ष 2014 में आप में शामिल भगवंत मान लोकसभा का चुनाव लड़कर संसद पहुंचे थे। इसके बाद हाल ही में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। प्रचार के दौरान ही पार्टी सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया था। ऐसे मेें चुनाव जीतने के बाद भगवंत मान ने बुधवार को खटकड़कलां में शपथ ग्रहण कर ली।

भगवंत मान के साथ पार्टी सह प्रभारी राघव चड्ढा भी थे। खटकड़कलां में शपथ समारोह स्थल बसंती रंग में रंगा हुआ था तथा भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से आग्रह किया था कि सभी बसंती दुपट्टा या पग पहने। शहीद ए आजम भगत सिंह के गांव में चारों ओर आज उनके एक गाने मेरा रंग दे बसंती चोला की गूंज सुनाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...