
नूरपुर – देवांश राजपूत
लोक निर्माण विभाग के मंडल नूरपुर के तहत इस समय सड़कों व पुलों पर लगभग 3264 लाख के निर्माण कार्य तेज गति से चले है जिन्हें विभाग निर्धारित समय मे पूरा करने को प्रयासरत है ताकि इनका लोगों को लाभ मिल सके।
विभागीय जानकारी के मुताबिक इस समय नूरपुर हलके में चार पुलों का निर्माण कार्य तेज गति से चल है जब कि पांचवे पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरु हो जाएगा जिन पर लगभग 441.04 लाख रुपए खर्च होने है।
इन पुलों का निर्माण कार्य पूरा होने पर सबंधित क्षेत्र के लोगों को वर्षों बाद पुल की सुविधा मिलेगी और इसका निर्माण कार्य पूरा होने पर लोगों को अब बरसात में खड्डों व नालों को पार नहीं करना पड़ेगा तथा उन्हें अब वर्ष भर सड़क सुविधा मिलेगी।
नूरपुर हलके के तहत यहां भलून से गलोड़ वाया वासा समलेटिया सड़क मार्ग पर लगभग 88.14 लाख की लागत से लगभग 25 मीटर लंबा बॉक्स स्पेन ब्रिज बनेगा।
खज्जन से दब्ब्ड गांव को जोड़ने के लिए जब्बर खड्ड पर 89.93 लाख की लागत से करीब 42 मीटर लंबा पुल बन रहा है।
सुलयाली से बंड हटली सड़क मार्ग पर कांगेड नाला पर 83.11 लाख की लागत से 10 मीटर लंबा पुल बन रहा है।
लेतरी से दुहग गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए जब्बर खड्ड पर 89.93 लाख की लागत से लगभग 42 मीटर लंबापुल बनेगा जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसी खज्जन खड्ड पर खज्जन से ब्लूहि सड़क मार्ग पर 89.93 लाख की लागत से पुल निर्माणाधीन है।
इसी मंडल के तहत नाबार्ड में 1655.43 लाख की लागत से पांच सड़के बन रही है। जिसमें गांव ठंगर-छतरोली रिट वाया गयोरा, राजा का बाग, नगलाहड़ सड़क मार्ग बन रहा है। जिस पर लगभग 289.52 लाख की लागत आएगी।
दरड़ नाला से दमोह वाया जाणून रोड़ सहित विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली यह सड़क बनेगी जिस पर लगभग 782.21 लाख रुपए का खर्च आएगा।इस पर दो पुल का निर्माण हो चुका है।
भटकी से गुरचाल वाया बगोल कुट्टन रोड़ 295.09 लाख की लागत से बन रहा है। सवारली औन्द से कोपडा वाया मनुहा रोड़ 160.71लाख की लागत से बन चुका है। ठठर से घटोट वाया द्रमन लिंक रोड़ 127.90 लाख की लागत से बन रहा है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 858.31 लाख की लागत से तीन सड़के बन रही है जिसमें भरमोली से मुगतियाल सड़क मार्ग के अपग्रेडेशन पर लगभग 136.61 लाख खर्च होंगे।
सुलयाली से देवभराड़ी सड़क मार्ग के सुधारीकरण पर 237.09 लाख खर्च होंगे। राजा का बाग-गयोरा-काथल-भरमोली सड़क मार्ग के सुधारीकरण पर 484.61 लाख खर्च होंगे।
एससीएसपी के तहत पांच सड़कों पर 309.26 लाख रुपए खर्च होंगे । जिसमें इन पांच सड़कों से लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
इस बारे लोक निर्माण विभाग के मंडल नूरपुर के अधिशाषी अभियंता जेएस राणा ने बताया कि इस बार नूरपुर हलके में पुलों और सड़कों पर 3364 लाख रुपए खर्च हो रहे है और जिन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा।
वन मंत्री राकेश पठानिया का बयान
इस बारे वन मंत्री राकेश पठानिया ने बताया कि नूरपुर हलके के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार बचनबद्ध है और इस बारे धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।
