संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में खंड स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ टास्क फोर्स बनाने पर बैठक आयोजित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल 

आज संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में एसडीम कांगड़ा अरुण शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एसडीम कांगड़ा की अध्यक्षता में एक खंड स्तरीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) टास्क फोर्स बनाना रहा। टास्क फोर्स का मुख्य कार्य सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के कार्य की निरंतर फीडबैक लेना होगा।

इस टास्क फोर्स में सीडीपीओ कांगड़ा, बीएमओ तियारा, डीएसपी कांगड़ा, वीडियो कांगड़ा, कांगड़ा खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, कांगड़ा खंड उद्यान अधिकारी, कांगड़ा खंड कृषि अधिकारी और अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी होंगे।

बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विभागों की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक अभिलंब पहुंचाया जा सके इसके लिए ब्लॉक स्तरीय समन्वय समिति कार्य करेगी इस पर चर्चा की गई।

सशक्त महिला योजनाओं और पोषण से संबंधित योजनाओं को लाभार्थियों तक जल्दी पहुंचाने के विषय पर विभिन्न विभागों को आपस में सहयोग करने के लिए कहा गया।

एसडीम कांगड़ा अरुण शर्मा ने बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी नीतियों को लोगों तक जल्दी से जल्दी पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को एक दूसरे का सहयोग करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि यदि विभिन्न विभाग एक दूसरे का सही से सहयोग करेंगे तो सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक जल्दी पहुंचाया जा सकता है।

आज की इस बैठक में एसडीएम कांगड़ा अरुण शर्मा सहित सीडीपीओ कांगड़ा वंदना और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...