
काँगड़ा – राजीव जस्वाल
जिला काँगड़ा के डीएवी पब्लिक स्कूल तियारा का छात्र नितिन चौधरी अब भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं देंगे। डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल शेखर मोदगिल ने बताया डीएवी स्कूल का होनहार छात्र नितिन चौधरी जो स्कूल में ही कई गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेता था।
इतना ही नहीं नितिन चौधरी 10वीं व बारहवीं में प्रथम स्थान में परीक्षा हासिल की है। नितिन चौधरी एनडीए के लिए चयनित होने के पश्चात अब भारतीय नौसेना में अपनी सेवाएं देंगे। प्रधानाचार्य ने नितिन चौधरी के माता-पिता को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य शेर मोदिगल ने बताया स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को भी छात्र नितिन चौधरी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया स्कूल के अन्य कई छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी रहे हैं। नितिन चौधरी अब भारती नौ सेना में अपनी सेवाएं देंगे। इससे पूरा स्कूल गौरवांवित हैं। न केवल स्कूल बल्कि नितिन के माता पिता व स्वजन भी गौरवांवित हैं।
उन्होंने बताया कि शिक्षक कभी भी किसी छात्र में कोई भेदभाव नहीं करता। सभी को एक समान शिक्षा देता है। कुछ विद्यार्थी आगे से बहुत आगे तक निकल जाते हैं, जबकि कुछ छात्र वहीं पर रह जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि शिक्षा काल में छात्र अपना लक्ष्य तय करें और उस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। जहां जरूरी हो वहां पर अपने गुरुओं की सेवा लें।
