पपरोला में शोभायात्रा के साथ जिलास्‍तरीय होली मेला शुरू, पांच दिन तक होंगे ये भव्‍य आयोजन

--Advertisement--

Image

बैजनाथ – बर्फू

पहली बार आयोजित किए जा रहे जिलास्तरीय होली महोत्सव पपरोला का मंगलवार को धूमधाम से शुभारंभ हो गया। इस मौके पर विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर पपरोला बाजार में एक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

इस महोत्सव का समापन समारोह 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा। पपरोला का होली मेला काफी पुराना है। ‌करीब दो साल पहले पपरोला आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोगों की मांग पर इस मेले को जिलास्तरीय मेला घोषित करने की घोषणा की थी। ‌इसके बाद कोविड के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया।

कोविड से कुछ हालात ठीक होने के बाद इस साल यहां पहली बार जिलास्तरीय होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव की सबसे आकर्षक धार्मिक झांकियां रहेंगी। ‌झांकियों का आयोजन 15 मार्च से लेकर 18 मार्च तक प्रतिदिन शाम को होगा। इनमें माता काली की झांकी 18 मार्च को निकाली जाएगी।

‌महोत्सव के दौरान 17 मार्च व 19 मार्च शाम को सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। 19 मार्च शाम को समापन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार मुख्य अतिथि होंगे।

महोत्‍सव में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन खूह बाजार में स्थित पुराने सरस्वती स्कूल के मैदान में किया जा रहा है। विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने बताया कि पपरोला की होली काफी पुरानी है। प्रदेश सरकार ने इस मेले को जिलास्तरीय दर्जा दिया है। ऐसे में पहली बार जिलास्तरीय महोत्सव का आयोजन हो रहा है, इसे बेहतरीन ढंग से मनाया जाएगा।

उधर एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम ने बताया इस महोत्सव को मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन ने पपरोला बाजार के पंजाब नेशनल बैंक के बाहर के हिस्से, मुख्य बस स्टैंड के साथ लगते खाली हिस्सों, पुराने सरस्वती स्कूल के ग्राउंड व मझैरना रोड की पार्किंग को इस मेले के लिए अधिग्रहण कर लिया है। मेले को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...