सीएम जयराम की दोटूक, नहीं मानेंगे हुड़दंगी कर्मियों की बात

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हुड़दंग मचाने वाले कर्मचारियों की बात सुनी जाएगी, लेकिन जरूरी नहीं है कि उनकी बात मानी जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों को यह नसीहत भी दी है कि कर्मचारी ईमानदारी के साथ अपने कत्र्तव्य का पालन करें, कर्मचारियों का राजनीति करना उचित नहीं है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में विपक्ष की ओर से पुलिस व संबंद्ध संगठन पर लाए गए कटौती प्रस्ताव के जवाब में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जो कर्मचारी शालीनता व सहजता के साथ अपनी बात रखेंगे, उनकी मांगों को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

दरअसल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कटौती प्रस्ताव के जवाब में बोल रहे थे कि पिछली सरकार में कर्मचारियों पर कई बार लाठीचार्ज करवाया गया है, लेकिन हमारी सरकार में एक बार भी कर्मचारियों पर लाठीचार्च नहीं किया गया।

इस दौरान नेता विपक्ष ने कहा कि एनपीएस कर्मचारियों के धरने के दौरान सरकार ने कर्मचारियों के साथ क्या किया? इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कर्मचारियों ने इस दौरान हुड़दंग करने की की कोशिश की, क्योंकि विपक्ष के नेताओं की ओर से कर्मचारियों को उकसाया गया था। शाम तक सभी लोग वापस अपने घर चले गए थे, सिर्फ कुछ लोग ही वहां बच गए थे। अगली सुबह ही उस कर्मचारी संगठन सोशल मीडिया पोस्ट डाली थी कि अब हमारा ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर की व्यवस्था बाकी राज्यों के मुकाबले काफी बेहतर है। पुलिस के जवानों द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाने रखने के दिन रात प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में यह कहना उचित नहीं है कि प्रदेश की स्थिति खराब हो गई है। माफिया कुर्सी पर बैठ रहा है। लोग लाइनों में खड़े हैं। ऐसे पुलिस का मनोबल टूटता है।

पुलिस की मांगें होंगी पूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के जवान उनके निवास स्थान पर उनसे मिलने आए थे। इस दौरान पुलिस जवानों के प्रतिनिधियों की ओर से अपनी मांगे रखी थी। सरकार उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास कर रहे है। इसके अलावा उन्होंने कहा आने वाले समय में पुलिस भर्ती को और ज्यादा पारदर्शी बनाया जाएगा। वहीं आने वाले समय में खाली पदों को भरने के लिए पुलिस भर्तियां करवाई जाएंगी।

पुलिस बैंड की प्रमोशन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सदन में पुलिस बैंड द्वारा हासिल की गई उपलब्धि की सदन में तारीफ कर रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेता आशा कुमारी ने कहा कि आपकी सरकार को पुलिस बैंड के जवानों को प्रोमोशन देनी चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छा सुझाव है इस पर जरूर विचार किया जाएगा।

माफिया की संपत्ति जब्त

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नशा तस्करों की संपति जब्त करने का फैसला हमारी सरकार ने लिया है। अभी तक करीब 20 करोड़ रुपए की संपति जब्त की जा चुकी है। इसके अलावा 18 करोड़ रुपए का फाइन भी सरकार ने वसूल किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने खनन को अवैध खनन को आय का जरिया बना लिया है। अब उन लोगों की संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

13 साल से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रहे हरीश राणा ने ली अंतिम सांस, परिवार ने अंगदान की अनुमति दी

हिमखबर डेस्क  गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के हरीश की जिंदगी...

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का शानदार मौका

आईटीआई वालों के लिए रेलवे में काम करने का...

UPSC ने एमबीबीएस के लिए निकाली 1358 पदों पर भर्ती, योग्य उम्मीदवार 31 मार्च तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

हिमखबर डेस्क  यूपीएससी ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (सीएमएस) परीक्षा 2026...

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी, योग्य उम्मीदवारों का इतने पदों पर किया जाएगा चयन

हिमखबर डेस्क  सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन...