अन्य राज्यों की तर्ज पर बनेगी पॉलिसी, आउटसोर्स कर्मियों के लिए सीएम का ऐलान

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा परिसर पहुंचे राज्य के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों की सरकार हर संभव मदद करेगी। कैबिनेट सब-कमेटी इस मसले को देख रही है। आउटसोर्स के प्रतिनिधि इस कमेटी से संवाद करते रहें, हम रास्ता निकालेंगे। उन्होंने कहा कि बाकी राज्यों की तर्ज पर आउटसोर्स पॉलिसी बनाएंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आउटसोर्स की मामले को हल करना कठिन काम है। हालांकि पहले इनकी बात सुनने का प्लेटफार्म तक नहीं था। अब कैबिनेट सब कमेटी बनाई है। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सुरेश भारद्वाज और सुखराम चौधरी यह केस देख रहे हैंं। हमने कहा है कि दूसरे प्रदेशों में जो प्रैक्टिस है, उसको भी अध्ययन करें। सुझाव भी अलग अलग आ रहे हैं। अभी करो, यहीं करो, आज ही करो। ऐसा नहीं होता।

कोई भी काम करना है, उसमें वक्त लगता है। पीटीए के मामले में ऐसा ही किया। एसएमसी पर वही कर रहे हैं। आप लोगों की चिंता सरकार समझती है। सत्र में जवाब देने के लिए सदन में रहना पड़ता है, नहीं तो विपक्ष नाराज होकर बाहर चला जाता है। आपसे आग्रह है कि किसी भी प्रकार से को-ऑपरेशन और सहयोग को खराब न करें।

सीएम ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से और शालीनता से अपनी बात रखी। कानून व्यवस्था को बिगडऩे नहीं दिया। इसलिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं। हम आपकी टीम के साथ चर्चा करेंगे और जो भी फैसला होगा, आपको अवगत करवाएंगे।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के साथ कई अन्य मंत्री थे। आउटसोर्स कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ने सीएम को सम्मानित किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...