कालेज छात्रों को मुफ्त मिले बस सुविधा, आनलाइन बनें बसपास

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

पीजी कालेज चंबा की एसएफआइ इकाई ने कालेज छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा व आनलाइन माध्यम से बसपास सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। सोमवार को इकाई सदस्यों ने एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधन चंबा के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही निगम प्रबंधन व सरकार से मांग को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई। निगम कार्यालय पहुंचे एसएफआइ सदस्यों ने आरएम को ज्ञापन सौंपा।

एसएफआइ की यूनिट अध्यक्ष नेहा व सचिव अजेश ने कहा कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों से छात्र कालेज में पढ़ाई के लिए आते हैं जिनमें से अधिकतर छात्र आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में वे हर रोज बस का किराया दे पाने में असमर्थ हैं। लिहाजा सरकार व निगम प्रबंधन उनकी इस समस्या को देखते हुए छात्रों को मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाए ताकि दुर्गम क्षेत्रों से शिक्षा ग्रहण करने पहुंच रहे छात्रों को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि दिल्ली, केरल, तमिलनाडु व पंजाब जैसे राज्यों में छात्रों के लिए मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है जबकि हिमाचल में छात्रों को बस में किराया खर्चकर आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों के बसपास भी सिर्फ एचआरटीसी डिपो में ही बनाए जाते हैं लेकिन जिला में एक ही निगम का डिपो हैं।

ऐसे में ज्यादातर शिक्षण संस्थान एचआरटीसी डिपो से काफी दूर हैं। छात्रों को बसपास बनवाने के लिए एचआरटीसी डिपो में आना पड़ता है। ऐसे में दुर्गम क्षेत्रों के छात्रों को बसपास बनाने के लिए भी परेशान होना पड़ता है। पास बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों में काउंटर स्थापित किया जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...