आबकारी विभाग के अधिकारी पर वसूली, उत्पीडऩ व दुव्र्यवहार का आरोप

--Advertisement--

Image

जोगेंद्रनगर – बर्फू

राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के एक अधिकारी पर कारोबारियों से जबरन वसूली, उत्पीडऩ और दुव्र्यवहार का आरोप लगा है। व्यापार मंडल जोगेंद्रनगर के अध्यक्ष अजय धरवाल ने विभाग के आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।

सोमवार को व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जोगेंद्रनगर के ईटीओ  मोहित शुक्ला को शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि जोगेंद्रनगर में तैनात सहायक राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी उपमंडल के कारोबारियों से अनुचित व्यवहार कर न केवल अपने पद का दुरुपयोग कर रहा है, बल्कि जबरन वसूली भी की जा रही है। विरोध करने पर कारोबारियों को कार्रवाई की चेतावनी देकर डराया जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी शिकायत को अनसुना किया गया तो कारोबारी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि इस अधिकारी के निशाने में महिला कारोबारी अधिक रहती हैं। उनकी दुकानों में दबिश देकर दस्तावेज के नाम पर डराया धमकाया जाता है।

मोहित शुक्ला, ईटीओ राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग जोगेंद्रनगर के बोल 

मोहित शुक्ला, ईटीओ राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग जोगेंद्रनगर से जब इस बाबत बात हुई तो उन्होंने बताया कि सहायक अधिकारी पर जबरन वसूली और कारोबारियों से दुव्र्यवहार के आरोप की शिकायत व्यापार मंडल के माध्यम से आई है। इसे आगामी कार्रवाई के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को सौंपा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं भी जांच की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...