वन मंत्री राकेश पठानिया ने एम्‍स में कटे पेड़ों की हजारों टन लकड़ी को बिना परमिट लगा दिया ठिकाने

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश सरकार के वन मंत्री को बिलासपुर सदर के कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने जंगल के मामले को लेकर घेरा है। सोमवार को बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश के वन मंत्री पार्टी के चंदे के लिए हिमाचल प्रदेश के जंगलों को बेचने पर आतुर हैं।

जिला बिलासपुर के ठेकेदारों को परमिट के लिए कांगड़ा बुलाया जाता है और एम्स बिलासपुर में कटे सैकड़ों पेड़ों की हजारों टन लकड़ी को बिना किसी बोली और परमिट के ही अपने लोगों को ठिकाने लगा दिया है। यह लकड़ी करोड़ों की कीमत की थी, जिसकी जांच होनी चाहिए।

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिला बिलासपुर के घुमारवीं के नौली, दखेतर और झंडूता के कलाेल व मलौट में भी अवैध रूप से पेड़ कटान किया जा रहा है और उस लकड़ी को ठिकाने लगाया जा रहा है। उनके पास कुछ वन रक्षकों ने सारे मामले की जानकारी दी है और कहा है कि बड़े स्तर पर अवैध रूप से पेड़ों का कटान किया जा रहा है। हरलोग की टांगू बीट पर भी सरेआम लकड़ी को बेचा गया है।

यहां जब बीओ, गार्ड और डीएफओ से इस बारे में कोई एफआइआर दर्ज करवाने के बारे में पूछा तो वह साफ मुकर गए। आरोप लगाया कि ठेकेदारों और विभाग की मिलीभगत के चलते प्रदेश के जंगलों को सरेआम बेचा जा रहा है। बिलासपुर के ही एक ठेकेदार को करोड़ों रुपये की लकड़ी दी जा रही है और मुख्यमंत्री के कार्यालय में बैठे बिलासपुर के ही एक बड़े नेता के इशारे पर यह सारा कारोबार चलाया जा रहा है।

जायका प्रोजेक्ट में भी धांधली

बंबर ठाकुर ने आरोप लगाया कि वन महकमे में भ्रष्टाचार के अलावा सरकार द्वारा चलाए गए जायका प्रोजेक्ट में भी झोल किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत कई तरह के चैक डैम, सड़कें और डंगे बनाए जा रहे हैं जिनमें धांधली की जा रही है। सरकारी धन का दुरुपयोग ठेकेदारों के माध्यम से पार्टी के चंदे के लिए किया जा रहा है। वह सरकार को इन मामलों पर न्यायिक जांच बिठाने के लिए दो दिन का समय दे रहे हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह राज्यपाल को ज्ञापन देंगे और डीएफओ कार्यालय के बाहर धरना देंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...