सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा कर नाली में लुढ़की कार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 पर दिल्ली नंबर की एक कार ट्रक से टकरा गई। कार में 2 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि दिल्ली के युवक कार को लेकर मणिकर्ण जा रहे थे कि स्वारघाट के होटल हिल टॉप के पास कार चालक ने तीखे मोड़ पर ओवरटेक करने की कोशिश की और तभी अचानक आगे से ट्रक आ जाने के कारण कार चालक कार पर अपना नियंत्रण नहीं रख सका और कार ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार को काफी नुक्सान पहुंचा है। हादसे में एक युवक को भी मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क के किनारे बनी नाली में लुढ़क गई। जानकारी मिलने तक फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंच पाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...