धर्मशाला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो युवक चरस की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

जिला भर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी मुहीम के चलते धर्मशाला पुलिस ने खनियारा के दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों से एक पहले भी चरस के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने इन दो आरोपियों से 566 ग्राम चरस बरामद कर, ये सफलता हासिल की है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम जब सिद्धपुर में गश्त कर रही थी तो इस दौरान शक के आधार पर 2 लोगों को पूछताछ के लिए रोका। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 566 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान खनियारा निवासी संसार चंद तथा पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...