पानी का बिल जमा करने पर एक लाख 53 हजार की ठगी, पढ़ें पूरा मामला

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति से ठगी को लेकर केस दर्ज हुआ है। पानी के 823 रुपये का बिल जमा करवाने के चक्कर में पीड़ित एक लाख 53 रुपये गवां बैठा। पीड़ित सरकारी विभाग में कार्यरत है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में चरणजीव वर्मा ने बताया कि 17 दिसंबर को उसने पानी के बिल के लिए एक व्यक्ति के खाते में 828 रुपये डाले जोकि उपरोक्त व्यक्ति के खाते में नहीं पहुंचे। इस बीच उसने शिकायत करने की कोशिश की लेकिन उसका कॉल एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल पर ट्रांसफर हो गया।

व्यक्ति ने उसे डेस्क एप डाउनलोड करने को कहा। पीड़ित भी झांसे में आ गया और एप डानलोड कर दी। इसके बाद शातिर की बताई बातों को फॉलो करने लगा तो उसके खाते से एक लाख 53 हजार 698 रुपये की निकासी हो गई। पीड़ित को इस बात की भनक बैंक से आए मेसेज से लगी।

शिकायत पर बालूगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी का दावा है कि जल्द की शातिर गिरफ्त में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...