नदी किनारे खेल रहे दो छात्र लापता, दोनों के कपड़े और जूते मिले, एनडीआरएफ चला रहा सर्च अभियान

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में खनेरी के पास सतलुज नदी के किनारे खेल रहे निजी स्कूल के दो छात्र लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही एसडीएम व एसपी रामपुर थाने के कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।

लापता किशोरों में मानव शर्मा (14) पुत्र स्वर्गीय हरीश कुमार निवासी हरि कुफरी उपतहसील पांगणा जिला मंडी व वीरेंद्र (14) निवासी ग्राम थेडा बाल्टीधर पीओ तकलेच तहसील रामपुर शामिल हैं। पुलिस को मौके से दोनों के कपड़े और जूते मिले हैं।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया लग रहा है कि नहाने के लिए नदी में उतरे दोनों किशोर सतलुज में डूब गए। हालांकि अभी तक इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला है। स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ गुरुवार रात को तलाशी व बचाव अभियान के लिए मौके पर मौजूद रही।

एनडीआरएफ की ओर से अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। लापता बालक नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मातम में बदलीं शादी की खुशियां, नदी में नाव पलटने से 6 लोग डूबे, तीन शव मिले, 3 लापता

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जिले के कुरारा क्षेत्र में यमुना नदी...

साइप्रस का वीजा लगा था, टिकट भी कन्फर्म थी, 3 दिन पहले लापता हो गया 22 वर्षीय पंकज, आज मिली लाश

हिमखबर डेस्क ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली में...