शाहपुर पुलिस ने गुमशुदा बैग को बरामद करके पठानकोट रेलवे स्टेशन में जाकर शिकायतकर्ता महिला के हवाले किया

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

पुलिस अधीक्षक जिला काँगड़ा खुशहाल शर्मा को समय करीब 5.15 बजे शाम को किसी अज्ञात मोबाईल नम्बर से फोन आया तथा उन्होंने अपना नाम ऊषा सारस्वत निवासी वारां ज़िला व तहसील वारां राजस्थान बताया व सूचना दी की यह जिला काँगड़ा में घूमने आई थी तथा काँगड़ा से पठानकोट की तरफ बस में सफर के दौरान इसका बैग कहीं पर गुम हो गया।

उस बैग में इसके सोने के आभूषण, पैन कार्ड, चैक बुक, पास बुक तथा ए.टी.एम के अलावा कपड़े व अन्य जरूरी सामान है। जो उपरोक्त सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ज़िला काँगड़ा ने अविलम्ब काँगड़ा थाना से लेकर नूरपुर थाना तक सभी को इस सन्दर्भ में सतर्क किया तथा निर्देश दिए गए कि उपरोक्त महिला की शिकायत दर्ज की जाए तथा शिकायतकर्ता के कहे अनुसार इसके गुम हुए सामान को तलाश किया जाए।

इस सन्दर्भ में थाना नूरपुर में शिकायत दर्ज करवाने के पश्चात उपरोक्त महिला को पुलिस ने पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशानिर्देशों के अनुसार गाड़ी उपलब्ध करवाकर उस महिला को रेलवे स्टेशन पठानकोट में शाम 7.30 बजे दिल्ली रवाना होने वाली रेलगाड़ी तक छोड़ा।

इस दौरान थाना शाहपुर पुलिस ने प्रयास जारी रखते हुए गुम हुए उपरोक्त बैग को सामान सहित ढूँढने में सफलता प्राप्त कर ली तथा शाहपुर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचित करके उनके निर्देशों के अनुसार गुमशुदा बैग को बरामद करके उपरोक्त महिला की रेलगाड़ी के रवाना होने से पहले पठानकोट रेलवे स्टेशन में जाकर सामान को शिकायतकर्ता महिला के हवाले किया ।

इस कार्य के लिए ऊषा सारस्वत ने फोन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक जिला काँगड़ा को पुलिस द्धारा अविलम्ब कार्यवाही के लिए पुलिस का हार्दिक धन्यवाद किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...