2 पक्षों में जमीनी विवाद के दौरान चली गोली, 2 लोग घायल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

--Advertisement--

Image

नूरपुर- ब्यूरो

नूरपुर उपमंडल के साथ लगते कुठेड़ा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान 2 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुठेड़ा गांव में दो पक्षों में जमीनी विवाद चला हुआ था। बुधवार को दोनों पक्षो में बहसबाजी हुई और इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा दूसरे पक्ष पर गोली चला दी गई। इस हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।

वहीं फोरैंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वहीं पुलिस ने गोली चलाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

डीएसपी नूरपुर सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कुठेड़ा गांव में जमीनी विवाद के कारण दो पक्षो में बहसबाजी हुई और एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गई।

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षो द्वारा एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...