पीएनबी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, जल्द कर आवेदन, कब है लास्ट डेट यहां पढ़े

--Advertisement--

Image

अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा

हिमखबर- डेस्क

बहुत सारे युवा बैंक में नौकरी करने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो पंजाब नेशनल बैंक में नौकरी का एक बढ़िया मौका है। पीएनबी ने चीफ रिस्क ऑफिसर, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, चीफ डिजिटल ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 10 मार्च, 2022 है।

आप इन पदों के लिए जल्द ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि पहले इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 10 जनवरी, 2022 थी ,लेकिन अब इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों के लिए अप्लाई नहीं किया हो, वे अब इस तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट http://pnbindia.in/ पर जाकर चेक करना होगा। अंतिम तिथि बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यताः चीफ रिस्क ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ-साथ ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ रिस्क प्रोफेशनल्स से फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन, या PRMIA इंस्टीट्यूट से प्रोफेशनल रिस्क मैनेजमेंट सर्टिफिकेशन के साथ 05 साल का अनुभव होना चाहिए।

चीफ टेक्निकल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या एमसीए या समकक्ष अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित फील्ड में 15 साल का अनुभव होना चाहिए। अन्य पदों की एजुकेशन क्वालिफिकेशन चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक करना होगा।

पीएनबी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों पर योग्य उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप फॉर्म में आवेदन जमा कर सकते हैं, यह बैंक की वेबसाइट http://www.pnbindia.in/ (भर्ती) पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन की हार्ड कॉपी एक सीलबंद लिफाफे में पंजीकृत / स्पीड पोस्ट द्वारा “महाप्रबंधक- एचआरएमडी पंजाब नेशनल बैंक मानव संसाधन प्रभाग पहली मंजिल, पश्चिम विंग, कॉर्पोरेट कार्यालय सेक्टर 10, द्वारका” को भेजनी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...