पुरानी पैंशन बहाली को लेकर कांग्रेस शासित राज्य सरकारों की लगातार बढ़त

--Advertisement--

Image

दुराना- राजेश कुमार

पुरानी पैंशन बहाली को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के देशव्यापी आंदोलन को देखते हुए कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों ने पुरानी पैंशन बहाली के मुद्दे पर अपनी बढ़त हासिल कर ली। जबकि केंद्र की भाजपा एवं कई राज्य में शासित भाजपा की सरकारों ने अभी तक पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर अपना खाता भी नहीं खोला है।

कांग्रेस पार्टी का पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर जीता जागता उदाहरण राजस्थान से शुरुआत करते हुए छत्तीसगढ़ में पुरानी पैंशन बहाली का डंका बजा दिया गया है। जबकि भाजपा केंद्र सहित शासित राज्य सरकारें टालमटोल एवं कमेटी गठित करने तक सीमित ही दिखाई दे रही हैं।

पुरानी पैंशन बहाली को लेकर कांग्रेस पार्टी की दो राज्यों में की गई घोषणाओं एवं अन्य राज्यों में सत्ता पर आने उपरांत पुरानी पैंशन बहाली को लेकर जो शुरुआती बढ़त हासिल की उसका आगामी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को कितना फायदा और प्रमुख राजनीति दल भाजपा को कितना नुक्सान होता है यह देखने वाली बात रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...