गोशाला से सुलगी चिंगारी से चार मंजिला मकान राख

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

मणिकर्ण घाटी के शीला गांव में आग लगने से मकान में मवेशी जिंदा जल गए। देर रात करीब 11 बजे आग की घटना पेश आई। गनीमत रही कि मकान में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं सो रहा था। परिवार के सदस्य रसोईघर में थे। चार मंजिला लकड़ी का मकान देखते ही देखते राख के ढेर में तबदील हो गया।

मकान देवराज निवासी शीला का बताया गया। ग्रामीण गुलाब सिंह ने बताया रात को गांव का एक व्यक्ति अपनी ड्यूटी से घर आया। जब वह गांव में पहुंचा तो उसने देखा कि मकान के अंदर से धुआं उठ रहा है। इस पर परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों को सूचित किया।

मकान की निचली मंजिल में पशु रखे थे। आग लगते ही लकड़ी के मकान में इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते मकान काे अपनी चपेट में ले लिया। मकान के अंदर रखे मवेशी जिंदा जल गए। इसमें दो मवेशी व दो भेड़ें जिंदा जल गईं, जबकि मकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।

ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। इसमें लिए गांव के लोगों ने स्प्रे पंप और पानी से आग को बुझाने में सफलता मिली। आग लगने के कारणों को अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की ओर से मौके पर अभी तक कोई भी नहीं पहुंच पाया है। आग लगने से 20 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। हालांकि गांव में ग्रामीणों ने अन्य घरों को आग से बचा लिया है।

उधर प्रशासन की ओर से एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने बताया आग की घटना से हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा और प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...