जयराम ठाकुर जाएंगे दिल्‍ली, सरकार व संगठन में बदलाव तय, दाे मंत्रियों की होगी छुट्टी

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार 11 व 12 मार्च को प्रस्तावित दौरा है। इस दौरान जयराम ठाकुर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व आलाकमान से प्रदेश के राजनीतिक हालात पर मंथन करेंगे।

पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद जयराम ठाकुर का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के आधार पर हिमाचल में सरकार व संगठन में राजनीतिक बदलाव होगा।

संभावना है कि गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त दो अप्रैल को खाली हो रही प्रदेश की राज्यसभा सीट के चुनाव पर भी मंथन होगा। जानकारी है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एम्स में रूटीन चेकअप के लिए भी जा सकते हैं।

दो मंत्रियों की हो सकती है छुुट्टी

हिमाचल सरकार के दो मंत्रियों का जाना तय माना जा रहा है। मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी संकेत दे चुके हैं। मंत्रियों को बाहर करने के पीछे उनकी विभागों में परफारमेंस सबसे बड़ा फैक्टर रहेगा। भाजपा मिशन रिपीट को लेकर उत्साहित है।

तर्क दिया जा रहा है कि प्रदेश के लोगों ने चार उपचुनाव में सरकार के खिलाफ गुस्सा निकाल लिया है। अब आम चुनाव में भाजपा की जीत की संभावनाएं अधिक नजर आ रही हैं, क्योंकि नाराज कार्यकर्ता संगठन के साथ मजबूती के साथ जुड़ गए हैं।

राज्‍यपाल से भी हुई मुलाकात

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार देर शाम राज्‍यपाल राजेंद्र नाथ आर्लेकर के साथ भी भेंट की थी। हालांकि इस मुलाकात को मुख्‍यमंत्री ने शिष्‍टाचार भेंट बताया था। राज्‍यपाल बीते कल मंडी शिवरात्रि महोत्‍सव के समापन में बतौर मुख्‍य अतिथि‍ शामिल हुए थे, जबकि मुख्‍यमंत्री स्‍वयं जोगेंद्रनगर में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित समारोह में मौजूद थे। शाम को श्मिला पहुंचने पर दोनों की मुलाकात हुई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...