सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, फरार स्कूटी चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू

हिमाचल प्रदेश के जिला काँगड़ा के बैजनाथ में एक सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि फरार स्कूटी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस थाना बैजनाथ के अंतर्गत सुधा देवी (36) पत्नी रघुबीर सिंह निवासी हारतड़ा, नगेहड़ ने पुलिस में बयान दिया था कि वह सास सावित्री देवी, बेटी पलक (12) के साथ मढ़ ग्रामीण बैंक से पैंशन लेने गई थी। कुछ सामान लेने के लिए वह बाजार में रुक गई जबकि सास व बेटी घर रवाना हो गईं।

जब वह विकास नगर के पास पहुंची तो बेटी पलक ने बताया कि चौबू की तरफ से एक स्कूटी चालक तेज रफ्तारी से आया, जिसने दादी को टक्कर मार दी और चालक भाग गया। सावित्री देवी को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया गया लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस सारे प्रकरण की पुलिस थाना बैजनाथ में शिकायत दर्ज़ करवाई गई। पुलिस थाना बैजनाथ ने मामला दर्ज होते ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोके से फरार हुए स्कूटी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...