बकरियां चोरी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

पुलिस थाना तलाई के तहत आने वाले एक जंगल से चोरी हुई बकरियों के मामले में तलाई पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताते चलें कि 27 फरवरी की रात को डोहक जंगल से एक गड़रिये की 10 बकरियां चोरी हो गई थीं।

तलाई पुलिस ने इस मामले में शिकायतकत्र्ता पुरुषोत्तम चंद निवासी पालमपुर जिला कांगड़ा की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करके अपनी छानबीन शुरू कर दी थी। शुरूआती जांच में पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की लेकिन पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता का कहना था कि रात के अंधेरे में चोर उसकी बकरियों को चुरा ले गए, जिनकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए है। इस मामले की तफ्तीश पुलिस थाना प्रभारी करम सिंह ठाकुर कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने खुफिया कैमरों तथा मौके से प्राप्त डाटा के आधार पर इस गिरोह के एक सदस्य की पहचान कर ली।

यह व्यक्ति जिला कांगड़ा से होता हुआ इस क्षेत्र में पहुंचा था। मामले का आरोपी इतना शातिर था कि अपने मोबाइल को कई जगहों पर स्विच ऑफ कर देता था। इस गिरोह का यह सदस्य एक अन्य आरोपी के संपर्क में था।

जानकारी के अनुसार इन लोगों ने इस गड़रिये की बकरियों को मौके से चुरा लिया। उसके उपरांत यह लोग बकरियों को लेकर सीधे अपने क्षेत्र में चले गए।

इस मामले में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों मनोज पुत्र महेश्वर सिंह निवासी गांव कुमी तहसील बल्ह तथा सन्नी पुत्र नानक चंद निवासी गांव भयूरा डाकघर कुम्मी जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। तलाई पुलिस को इस गिरोह के और सदस्यों की भी तलाश है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले के आरोपी मनोज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत 5 तथा मामले के आरोपी सन्नी के खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन आरोपियों के खिलाफ कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर, लाहौल आदि क्षेत्रों में चोरी के मामले दर्ज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह अंतर्राज्यीय गिरोह जगह-जगह घूमने वाले भेड़ पालकों को अपना निशाना बनाते तथा उनकी बकरियों को चुरा कर ले जाते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...