जीप ने रौंदे दो सगे भाई, एक की मौत, एक गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

नेशनल हाईवे- 154 मंडी – पठानकोट पर गुरुवार दोपहर 2: 00 बजे दंरग के पास एक जीप चालक बाइक में सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बाइक में सवार दोनों भाइयों में से छोटे भाई की मौत हो गई और बड़े भाई को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार बाइक में सवार दो युवक जो कि सगे भाई थे और नगरोटा के रहने वाले थे। वो किसी काम से पालमपुर आए हुए थे। जब वह वापिस अपने घर पालमपुर से नगरोटा की तरफ आ रहे थेए तो नगरोटा से धीरा की तरफ जा रहे जीप चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक में सवार युवक सड़क पर गिर पड़े और उनको गंभीर चोट आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था जिस कारण यह हादसा हुआ है।

मौके की नजाकत व भाइयों की हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायल युवकों को उपचार के लिए टांडा ले गए। ऐसे में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई तो दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही भवारना पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

जानकारी देते हुए भवारना थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने जीप को ट्रेस कर लिया है और आरोपी चालक और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ 187 एमबी एक्ट व आईपीसी की धारा 279ए 337ए 338ए 304.। के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सौंप दिया है । भवारना थाना प्रभारी संजीव गौतम ने अपील की है कि कोई भी गाड़ी चालक तेज रफ्तार से गाड़ी ना चलाएं। और अगर इस तरह का हादसा हो जाए तो तुरंत घायलों की मदद करें।

उन्होंने कहा कि अगर जीप चालक टक्कर मार कर मौके से फरार न होता और घायलों की मदद करता तो शायद एक जिंदगी बच सकती थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही फरार चालक को काबू कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...