हिमाचल के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा श्रीमद्भागवत गीता सार, शिक्षा मंत्री ने सदन में दी जानकारी

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

श्रीमद्भागवत गीता सार को हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में नौवीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा।

गुरुवार को विधानसभा सदन में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि इन कक्षाओं के हिंदी और संस्कृत विषय में गीता सार के कुछ पाठ शामिल किए जाएंगे। तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय की पढ़ाई करवाई जाएगी।

भाजपा विधायकों जीतराम कटवाल और नरेंद्र ठाकुर की ओर से रखे गए संकल्प प्रस्ताव पर शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी। कांग्रेस विधायकों ने भी ध्वनिमत से भाजपा विधायकों के संकल्प प्रस्ताव का समर्थन किया।

सदन में गुरुवार दोपहर बाद भोजन अवकाश के बाद विधायक जीतराम कटवाल और नरेंद्र ठाकुर ने श्रीमद्भागवत गीता को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने का संकल्प प्रस्ताव रखा।

कटवाल ने कहा कि जीवन का सार गीता में आता है। कई देशों में इसका अध्ययन करवाया जा रहा है।

विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि आज के युवाओं और आने वाली पीढ़ी को संस्कारों और संस्कृति का ज्ञान देना जरूरी हो गया है। बच्चे मोबाइल फोन और टीवी में उलझ कर रह गए हैं।

अब स्कूल ही ऐसा विकल्प रह गया है, जहां यह ज्ञान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गीता का ज्ञान धर्म परिवर्तन की शिक्षा नहीं देता है।

दूसरों को ज्ञान देने से पहले हमें खुद भी करना चाहिए गीता सार का अनुसरण  

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि गीता को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने के साथ सदन के सदस्यों को भी पढ़ना चाहिए और इसे कंठस्थ करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र, रामचरितमानस और शिव पुराण को भी स्कूलों में पढ़ाना चाहिए। प्रदेश में सभी लोग भगवान को मानने वाले हैं। हम प्रस्ताव का समर्थन करते हैं।

विधायक आशा कुमारी ने कहा कि दूसरों को ज्ञान देने से पहले हमें खुद भी गीता सार का अनुसरण करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंचायत चुनाव के आरक्षण रोस्टर के लिए नियमों में संशोधन, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमखबर डेस्क  प्रदेश सरकार ने आपत्तियों पर विचार करने के...

प्रदेश में LPG सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध

हिमखबर डेस्क  निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद...

एंट्री टैक्स पर सरकार का बड़ा ऐलान, छोटी गाडिय़ों पर पुराना शुल्क, हैवी व्हीकल्स के लिए नए रेट

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए...

हिमाचल में हादसा: स्मार्ट मीटर लगा रहे युवक की गई जान, मौत के असली कारणों पर बना सस्पैंस

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा...