11 दिन से लापता लड़की का शव जंगल से बरामद, इलाके में फैली सनसनी

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

जिला सिरमौर के नाहन उपमंडल की पालियो पंचायत के अरंडवाला अंधेरी गांव निवासी 19 वर्षीय युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी गुरबचन सिंह की पुत्री बलजिंदर कौर 20 फरवरी से लापता थी। परिजनों के द्वारा 21 फरवरी को किसी अनहोनी के अंदेशे को लेकर बलजिंदर के लापता होने की रपट दर्ज करवाई गई थी।

कालाअंब पुलिस के द्वारा आसपास के फोन लोकेशन के आधार पर लगातार गुमशुदा की तलाश जारी थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा गुमशुदा की तलाश के लिए ड्रोन की मदद भी ली गई थी। जिस दिन ड्रोन के द्वारा क्षेत्र को खगाला जा रहा था उस दिन एडिशनल एसपी बबिता राणा मौके पर पहुंची थी।

तो वहीं 3 मार्च को सुबह बलजिंदर कौर की डेड बाडी अरंडवाला के समीप नाले के सामने जंगल से बरामद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को लापता होने के दिन मृतिका के माता-पिता उसकी नानी की मौत हो जाने पर हरियाणा के मोरनी गांव गए हुए थे।

बलजिंदर कौर घर पर अकेली थी। शाम को जब उसका भाई घर आया तो घर पर बलजिंदर कौर नहीं थी। परिजनों के द्वारा आसपास के घरों में उसकी खोजबीन की गई, मगर बलजिंदर का कहीं कोई पता नही चल पाया।

जिसके बाद सभी जगह पूछताछ करने के बाद परिजनों के द्वारा कालाअंब थाने में गुमशुदगी की रपट दर्ज की गई।

मृतिका की डेड बाडी मिलते ही एडिशनल एसपी बबीता राणा व एसएचओ योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

पुलिस तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बड़ी संजीदगी के साथ जांच को आगे बढ़ाएं हुए हैं।

तो वही एडिशनल एसपी बबिता राणा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला साफ़ तौर से हत्या का नज़र आता है। जिसमे अज्ञात के खिलाफ मामला अंतर्गत धारा 302 आईपीसी के तहत दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...