कांगड़ा में नई मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों का दो दिन के भीतर होगा निरीक्षण

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

नई मान्यता प्राप्ति को आवेदन करने वाले जिला के निजी स्कूलों का निरीक्षण होगा। शिक्षा विभाग दो दिन के भीतर इस प्रक्रिया को शुरू कर देगा। निरीक्षण के दौरान यह देखा जाएगा कि निजी स्कूलों द्वारा निर्धारित मानदंडों को अपनाया गया है कि नहीं। स्कूल की बिल्डिगं सही स्थिति में है या नहीं।

निजी स्कूलों द्वारा मान्यता के लिए आवेदन करने के दौरान निर्धारित मानदंड अपनाए जाते हैं। संबंधित फाइलों में इनका उल्लेख किया किया जाता है, अब निरीक्षण में शिक्षा विभाग के अधिकारी इन्हें जांचेंगे।

वहीं, जिला के निजी विद्यालयों के लिए मान्यता लेने की प्रक्रिया सात फरवरी से शुरू हो गई थी, यह प्रक्रिया 25 फरवरी तक संपन्न हुई। कई स्कूलों ने नई मान्यता व कई स्कूलों में मान्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन किया है, जिसका डाटा अभी तैयार किया जा रहा है।

जिन निजी शिक्षण संस्थान की मान्यता को पांच वर्ष पूरे हो गए हैं, उन्हें नई मान्यता करने के लिए आवेदन करना होगा। बाकी निजी शिक्षण संस्थानों को मान्यता नवीनीकरण के लिए कार्यालय में आवेदन करते हैं।

स्कूल को मान्यता प्राप्ति के लिए शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मानकों को पूर्ण करना होगा। मान्यता प्राप्ति के बिना कोई भी निजी शिक्षण संस्थान अपने स्कूल में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देगा।

यह बोले उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र कुमार

नई मान्यता व मान्यता नवीनीकरण के लिए कई स्कूलों ने आवेदन किया है। जिसका डाटा बनाया जा रहा है। जिन निजी स्कूलों ने नई मान्यता प्राप्ति के लिए आवेदन किया है उनका जल्द ही निरीक्षण शुरू करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...